हिमाचल के शिमला में नशे पर बड़ा पुलिस एक्शन, तीन मामलों में चिट्टे और दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चिट्टा और प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। इन मामलों में पंजाब के एक सप्लायर सहित तीन लोग पकड़े गए हैं।

पहली कार्रवाई पुलिस थाना बालूगंज और स्पेशल सेल शिमला की संयुक्त टीम ने शोघी में की। नाकाबंदी के दौरान एक बस की चेकिंग में 19 वर्षीय युवक अजय ठाकुर निवासी कुल्लू से 13 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

490 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ पकड़ा आरोपी

दूसरे मामले में स्पेशल सेल की टीम ने शोघी क्षेत्र में ही 35 वर्षीय पवन निवासी शिमला को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 490 प्रतिबंधित टैपेंटाडोल की गोलियां बरामद हुईं। यह मामला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में आने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना भेजी है।

तीसरी सफलता पुलिस थाना चिड़गांव की टीम को मिली। आंध्रा पावर हाउस के पास गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद की गई नाकाबंदी में अमृतसर (पंजाब) के 23 वर्षीय मनिंदर सिंह को 16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया।

चिड़गांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पंजाब से लाया गया यह चिट्टा शिमला में किस व्यक्ति को दिया जाना था। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News