हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 अगस्त पर डीए की घोषणा की उम्मीद, बकाया देनदारियों को लेकर जता रहे भारी रोष

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 अगस्त के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से महंगाई भत्ते (डीए) की तीन लंबित किस्तों की उम्मीद है। वे अन्य वित्तीय लाभों के एलान की भी आस लगाए बैठे हैं। डीए और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सुन्नी यूनिट के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने कहा कि डीए और बकाया बिलों का भुगतान न होने से रिटायर्ड कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को कर्मचारी का बेटा बताते हैं। ऐसे में उन्हें पेंशनरों का दर्द समझते हुए 15 अगस्त को बकाया देनदारियों को चुकता करने का एलान करना चाहिए।

दूसरी तरफ हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई जोगेंद्रनगर चौंतड़ा की बैठक मिनी सचिवालय में अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष नेक राम शास्त्री और प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने 31 जुलाई तक वित्तीय संशोधन राशि देने का वादा किया था। लेकिन सरकार का यह आश्वासन पूरा नहीं हो सका।

संघ का कहना है कि पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, मेडिकल बिल और 15 प्रतिशत डीए का एरियर अभी भी अटका पड़ा है। पेंशनरों ने मांग उठाई है कि सरकार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीए एरियर जारी करने की घोषणा करे ताकि उन्हें इस बढ़ती महंगाई के दौर में राहत मिल सके।

बैठक में पीएम श्री स्कूलों को जनभावनाओं के अनुसार डीमर्ज करने और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की समस्याएं दूर करने की मांग की गई। इसके अलावा आयुष मंत्रालय के क्षेत्रीय केंद्र को जोगेंद्रनगर से सोलन ले जाने का कड़ा विरोध हुआ। इस दौरान शरद सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह और बृजगोपाल अवस्थी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News