माउंट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

Share

- Advertisement -

Mount Abu News: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जाएंगे। वह वहां आयोजित होने वाले ‘नवदशकोत्सव’ वैश्विक शिखर सम्मेलन-2026 में भाग लेंगे। यह महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के आध्यात्मिक नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों, मानवीय कल्याण और सेवा भावना का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी और प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।

सम्मेलन में वक्ता के रूप में विचार रखेंगे डॉ बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल 23 अक्टूबर को आयोजित विशेष समारोह में वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। संबोधन के दौरान वे आध्यात्मिक चिंतन, मानवीय मूल्यों और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का बेहतरीन मौका है।

माउंट आबू के इस सम्मेलन से मानव कल्याण के प्रति लोगों का समर्पण और मजबूत होगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति से इस वैश्विक कार्यक्रम में वैचारिक चर्चा को एक नया आयाम मिलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News