Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। नादौन स्थित कंपनी मित्रा एल्यूमीनियम में हेल्पर और ट्रेनी के तीन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक और पात्र युवा 28 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन पहुंचकर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा तय कर दी गई है।
18 से 30 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में केवल 18 से 30 वर्ष की आयु वाले पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले युवाओं को अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को 28 जुलाई को तय समय पर उप रोजगार कार्यालय नादौन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।