मैक्लोडगंज में सार्वजनिक जगह पर शराब पीना पड़ा भारी, अमृतसर के पर्यटक का कटा 5000 रुपये का चालान

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना अमृतसर के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी पर्यटक से 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला है और उसे भविष्य में ऐसी हरकत न करने की कड़ी हिदायत दी है।

चौक पर पी रहा था शराब, पूछताछ करने पर करने लगा हंगामा

जानकारी के अनुसार, मैक्लोडगंज पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रविवार को गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान, अमृतसर (पंजाब) निवासी गुरतेज सिंह मैक्लोडगंज चौक पर अपने परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से शराब पीता हुआ पाया गया।

जब पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह मौके पर हंगामा करने लगा। उसके इस रवैये के कारण वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई और सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। इस अव्यवस्था के चलते आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने की सख्त कानूनी कार्रवाई

स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित एक्शन लिया और हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत उसका चालान काट दिया। पुलिस ने उससे 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला। जुर्माना भरने के बाद पुलिस ने उसे भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देकर वहां से जाने दिया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News