मंडी में भयानक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरा सीमेंट से लदा ट्रक

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर-करसोग रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयदेवी गुरुद्वारे के पास सीमेंट से भरा ट्रक बेकाबू होकर सीधे एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के समय घर के लोग अंदर सो रहे थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सीमेंट से लदा ट्रक करसोग की ओर जा रहा था। जयदेवी के पास सामने से आ रहे दूसरे वाहन को साइड देते समय अचानक सड़क का किनारा धंस गया। इसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और ट्रक सड़क से नीचे बने रिहाइशी मकान पर गिर गया।

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत काम में जुट गए। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की वजह से मकान की छत और ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुंदरनगर के डीएसपी भरत भूषण ने बताया कि एक्सीडेंट के असली कारणों की जांच जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News