गोहर में बेसहारा गोवंश को सड़क हादसों से बचाने की पहल, पहनाई गईं 50 रिफ्लेक्टर बेल्ट

Share

- Advertisement -

Mandi News: मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में बेसहारा गोवंश को रात के समय होने वाले सड़क हादसों से बचाने के लिए समाजसेवियों ने सराहनीय कदम उठाया है। नामधारी संगत श्री भैणी साहिब की ओर से भेजी गईं 50 रिफ्लेक्टर बेल्ट स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पहनाई गई हैं।

मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में रात के अंधेरे में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। नामधारी संगत श्री भैणी साहिब की ओर से भेजी गईं 50 रिफ्लेक्टर बेल्ट गोहर क्षेत्र के बेसहारा गोवंश को पहनाई गई हैं। इस पहल से अब रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे सकेंगे।

इस अभियान को गोहर के समाजसेवी जगजीवन सिंह ने हनी भाई, दीपू भाई, काका और जरनैल के सहयोग से धरातल पर उतारा। सभी ने मिलकर क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की पहचान की और उन्हें ये विशेष बेल्ट पहनाईं।

कैसे काम करती है रिफ्लेक्टर बेल्ट

इन रिफ्लेक्टर बेल्ट की मुख्य विशेषता यह है कि वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही ये चमकने लगती हैं। इससे रात के अंधेरे में दूर से ही सड़क पर बैठे या घूम रहे पशुओं की पहचान हो सकेगी और वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होकर गाड़ी नियंत्रित करने का अवसर मिलेगा।

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

अक्सर रात के समय सड़कों पर घूम रहे या बैठे बेसहारा पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार ऐसे हादसों में बेजुबान पशुओं के साथ-साथ वाहन सवारों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। समाजसेवियों की इस पहल से न केवल गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News