Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस चौकी लुहरी के तहत एक महिला के संदिग्ध अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी बाया, तहसील कुमारसैन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी संध्या 17 जुलाई को सुबह अपने बच्चे के साथ घर से एसवीएम स्कूल लुहरी के लिए निकली थी। वह सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंच गई थी।
सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद परिजनों को जताया संदेह
स्कूल पहुंचने के बाद महिला वापस घर नहीं लौटी। पीड़ित पति ने लुहरी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो महिला की संदिग्ध मौजूदगी दिखाई दी। इसके बाद पति ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर छिपा दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने अपहरण की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लापता महिला की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।