लाहौल-स्पीति के गोंदला में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 100 वाहन, पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया

Share

- Advertisement -

Lahaul Spiti News: लाहौल-स्पीति घाटी के गोंदला क्षेत्र में अचानक मौसम बिगड़ने और जोरदार बर्फबारी के बाद बड़ा संकट खड़ा हो गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड और माइनस तापमान के बीच करीब 100 गाड़ियां रास्ते में फंस गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।

सड़क पर बर्फ जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा काफी बढ़ गया था। समय बीतने के साथ ही सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों की जान पर जोखिम गहराने लगा था। ऐसे कठिन हालात में केलांग के डीएसपी केडी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बिना देर किए मौके पर मोर्चा संभाल लिया।

माइनस तापमान में पुलिस टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

लगातार गिरती बर्फ और हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच पुलिस टीम ने त्वरित राहत कार्य शुरू किया। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर योजना बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को साफ कराया। इसके बाद सभी सौ गाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया और लोगों को महफ़ूज़ ठिकानों पर पहुंचा दिया गया।

डीएसपी केडी शर्मा पहले भी मनाली में तैनाती के दौरान भारी हिमपात और एवलांच के समय कई लोगों की जान बचा चुके हैं। मुश्किल हालात में मैदान में डटे रहना उनकी पहचान रहा है। इस सफल अभियान के बाद सुरक्षित निकाले गए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के साहस की खूब तारीफ की।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News