कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस पलटी, चालक और परिचालक समेत छह घायल

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। मनाली से पंजाब के पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस सवार चालक और परिचालक समेत सभी छह लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के समीप सुबह करीब 6 बजे हुई। एचआरटीसी की बस (एचपी 38-9738) अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सड़क पर पलट गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में भर्ती, सभी घायलों की हालत स्थिर

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घायलों में कुल्लू के श्याम लाल व कृष्ण थापा, पठानकोट के राकेश कुमार व छाया देवी शामिल हैं। इनके अलावा कांगड़ा निवासी बस ड्राइवर मनमोहन सिंह और कंडक्टर प्रवीण सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News