हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, संत रामपाल की शरण में पहुंचे

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वे अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ संत रामपाल की शरण में पहुंचे। इस मुलाकात और बातचीत का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संत रामपाल के चरणों में नतमस्तक हुए कौल सिंह

मंडी के द्रंग से आठ बार विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर ने संत रामपाल के आगे माथा टेका। उन्होंने बताया कि वे चार बार मंत्री, एक बार विधानसभा अध्यक्ष और दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। अब वे राजनीति छोड़कर आध्यात्मिक शरण में आ गए हैं। उन्होंने संत को हिमाचल आने का न्योता दिया।

संत रामपाल ने दी दीक्षा लेने की सलाह

संत रामपाल ने कौल सिंह को दीक्षा लेने की सलाह देते हुए अगले जन्म की तैयारी करने को कहा। उन्होंने दावा किया कि अध्यात्म रूपी बैटरी को चार्ज करने का असली चार्जर केवल उनके पास है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अनुयायियों को पूर्व मंत्री और उनके परिजनों की पूरी आवभगत करने का निर्देश भी दिया।

विवादों से घिरा रहा है संत रामपाल का अतीत

संत रामपाल का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन्होंने देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया था। संत रामपाल का मुख्य आश्रम सोनीपत के गोहाना में स्थित है। वह देशद्रोह समेत कई मामलों में आरोपी है और हाल ही में करीब साढ़े 11 साल बाद जमानत पर बाहर आया है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News