हिमाचल प्रदेश: बीबीएमबी एरियर मामले पर ऐतिहासिक जीत के बाद धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के एरियर मामले में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के धर्मशाला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

कांगड़ा जिला के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्थानीय कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता केसीसी बैंक चौक पर बैनर और तख्तियां लेकर एकत्रित हुए थे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के बीच कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली, जो केसीसी बैंक चौक से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय चौक तक पहुंची। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी व आतिशबाजी कर इस बड़ी उपलब्धि का स्वागत किया।

किशाऊ बांध समझौते से जोड़ने पर मिला समाधान

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कांगड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए हिमाचल के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए मजबूत लड़ाई लड़ी है, जिससे चार बड़ी सफलताएं मिली हैं जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बीबीएमबी से जुड़ा एरियर का यह मामला पिछले 15 वर्षों से लंबित था। यदि इस मामले को किशाऊ बांध समझौते के साथ नहीं जोड़ा जाता, तो यह अगले 20 वर्षों तक भी लटका रहता। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के साथ किशाऊ बांध समझौते को लेकर हुई वार्ता के दौरान हिमाचल के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कड़ी शर्त रखी गई थी। यह स्पष्ट कर दिया गया था कि जब तक प्रदेश के वैध अधिकारों की सुरक्षा, आवश्यक सहमति और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होते, तब तक समझौते को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस सख्त रुख के कारण ही इस मामले में ऐतिहासिक सफलता मिल सकी है।

प्रदेश के विकास को मिलेंगे लगभग 3,000 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 75 लाख लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार संसाधनों में प्रदेश के जायज हकों को सुरक्षित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप आने वाले समय में प्रदेश के खजाने में लगभग 3,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने, शिक्षा की बुनियादी संरचना में सुधार करने तथा बेहतर सड़कों और अन्य जनहित सुविधाओं के विकास में किया जाएगा, जिससे प्रदेश की आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड भवानी पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार और नीरज नैयर समेत विभिन्न निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News