धर्मशाला में दाड़नू पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा-कोतवाली मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दाड़नू पुल के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल को भी भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने घायलों को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया

हादसा शनिवार दोपहर करीब चार बजे पेश आया, जब दोनों युवक बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक हमीरपुर जिले के नादौन का रहने वाला है। वहीं, आंध्र प्रदेश निवासी दूसरे युवक का इलाज धर्मशाला में जारी है और उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने शुरू की जांच, वाहन चालकों से सतर्कता की अपील

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया हादसे की वजह भूस्खलन मानी जा रही है। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News