धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोर ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में पसरा मातम

Share

- Advertisement -

Dharamsala News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मोबाइल गेम की लत के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खनियारा रक्कड़ इलाके में 14 साल के एक किशोर को परिजनों ने फोन पर गेम खेलने से मना किया और पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर बालक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। किशोर को फंदे से लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। किशोर की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे खनियारा रक्कड़ क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News