हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। शाहपुर के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान (पिंका) का मंगलवार सुबह हृदयघात (दिल का दौरा) के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे राकेश चौहान को अचानक सीने में दर्द हुआ और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे मिलासार, सेवाभावी और नेकदिल सामाजिक व्यक्तित्व की छाप छोड़ गए हैं।

कई पदों पर दी थी सेवाएं, नेताओं ने जताया दुख

राकेश चौहान पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रह चुके थे और वर्तमान में कांगड़ा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके निधन पर नगरोटा के पूर्व भाजपा विधायक अरुण कुमार कूका मेहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राकेश चौहान के जाने से पार्टी ने एक समर्पित, अनुशासित और जुझारू कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। इसके अलावा न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मन्हास समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News