रक्कड़: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेटी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share

- Advertisement -

Rakkar News: तहसील रक्कड़ के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेटी में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी रक्कड़ संजय मेहरा ने विशेष रूप से शिरकत कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्यास हाउस की कशिश और कनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, पोस्टर प्रतियोगिता में जानवी ठाकुर ने और स्लोगन प्रतियोगिता में रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों रिया, अक्षिता और शगुन ने भाषण के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बच्चों को दिलाई गई नशा न करने की शपथ

विद्यालय के मुख्याध्यापक सुरजीत कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों की जानकारी देते हुए हमेशा नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी संजय मेहरा ने बच्चों को नशे के प्रकार, इसके कारणों और प्रभावों के बारे में बताया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, प्राथमिक पाठशाला सलोटी के अध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News