सिरमौर में दो भाइयों से शादी करने वाली महिला ने पति के लौटने पर सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Share

- Advertisement -

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो सगे भाइयों से शादी करने वाली महिला एक बार फिर चर्चा में है। विदेश में नौकरी करने वाला उनका छोटा पति एक साल बाद घर लौट आया है। इस खास मौके पर पत्नी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपनी खुशी जताई है।

हिमाचल के सिरमौर जिले में पिछले साल प्रदीप नेगी, कपिल नेगी और सुनीता की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों भाइयों ने परिवार की सहमति से अपनी पुरानी सामाजिक परंपरा को निभाते हुए एक ही युवती से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही छोटा भाई कपिल बहरीन नौकरी पर चला गया था।

अब पूरे एक साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल वापस अपने घर लौटे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। पति के घर आने से उनकी पत्नी सुनीता बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने पति पर जमकर प्यार लुटाया है और अपनी खुशी जाहिर की है।

सुनीता ने अपने ‘सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम के फेसबुक पेज पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उनके छोटे हसबैंड एक साल बाद परदेस से वापस आए हैं। उनके आने से घर में फिर से रौनक लौट आई है। जिसका इतने लंबे समय से इंतजार था, अब वो सामने हैं, इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती।

इसके साथ ही कपिल नेगी ने भी फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि विदेश में रहने के दौरान उनके फॉलोअर्स तीनों को एक साथ देखना चाहते थे। अब भगवान की कृपा से वे सब साथ हैं। कपिल ने लोगों से कमेंट करके बताने को कहा है कि तीनों एक साथ कैसे लग रहे हैं।

गौरतलब है कि इसी साल इस परिवार में एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। सुनीता चौहान ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी दोनों भाइयों ने सोशल मीडिया पर दी थी। बेटी के जन्म के समय कपिल विदेश में थे। अब घर लौटने के बाद उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को देखा और उसके साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News