हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और मानसून आपदा से 155 लोगों की मौत, 124 सड़कें और सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर पड़े ठप

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर की 9 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें बंद हैं। इसके साथ ही 255 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी ठप हो चुके हैं। इस मानसूनी सीजन में आपदा और हादसों में अब तक 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य में सड़कों के बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 51 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। कुल्लू में 39 और शिमला में 13 मार्ग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चंबा में सात, सिरमौर में छह, कांगड़ा में पांच, लाहौल-स्पीति में चार और ऊना में तीन सड़कें ठप पड़ी हैं।

बिजली नेटवर्क पर भी इस तबाही का गहरा असर हुआ है। प्रदेश भर में 255 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर रीजन प्रभावित हुए हैं। इनमें से मंडी में 245 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें सुंदरनगर के 163 मामले हैं। इसके अलावा किन्नौर, शिमला और सिरमौर में ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं। शिमला और हमीरपुर में कुल 17 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मानसून के दौरान कुल 155 लोगों की जान चली गई। इनमें भूस्खलन, चट्टानें गिरने और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से 68 मौतें हुईं। आपदा के कारण सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुईं। इसके साथ ही सड़क हादसों में 87 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई, जिसमें चंबा जिले में सबसे अधिक 15 लोग मारे गए।

बारिश और आपदा से सरकारी विभागों तथा निजी संपत्तियों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कुल अनुमानित नुकसान 83,526.19 लाख रुपये दर्ज किया गया है। लोक निर्माण विभाग को 61,585.43 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। वहीं जल शक्ति विभाग को लगभग 19,986.05 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अतिरिक्त 833 मकान और कई शेड भी क्षतिग्रस्त हुए।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की टीमें सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल करने और पेयजल व्यवस्था सुधारने का काम भी प्राथमिकता पर किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अति प्रभावित सब-डिवीजन में अति-आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली पर मुख्य फोकस रखा गया है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News