हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से होगा शुरू, धर्मशाला के तपोवन में चलेगा 6 दिवसीय सत्र

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कार्यकाल के अंतिम शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र आगामी 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा।

16 से 21 नवंबर तक चलेगा छह दिवसीय सत्र

संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल द्वारा हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के तेरहवें सत्र का आह्वान किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छह दिवसीय इस सत्र की शुरुआत सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान सदन की कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना के साथ अस्थायी कार्यसूची भी जारी कर दी है, जबकि विस्तृत कार्यसूची आगामी कुछ दिनों में जारी की जाएगी।

चुनावी साल से पहले का अंतिम शीत सत्र

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव नवंबर 2027 में होने प्रस्तावित हैं। ऐसे में वर्तमान सरकार का यह अंतिम शीतकालीन सत्र माना जा रहा है, जिसके बाद चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद ही अगला शीत सत्र वर्ष 2028 में हो पाएगा। सत्र को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News