हिमाचल के पेंशनरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, सीएम सुक्खू ने किया वेतन आयोग के एरियर भुगतान का ऐलान

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संशोधित वेतनमान के एरियर भुगतान की घोषणा की है। क्लास थ्री के पेंशनरों को तीस फीसदी जबकि क्लास वन और टू को पंद्रह फीसदी एरियर मिलेगा। यह भुगतान अक्टूबर में कर्मचारियों की दिवाली से ठीक पहले किया जाएगा।

पेंशनरों और कर्मचारियों की दिवाली को लेकर सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनरों के साथ बैठक में कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। सरकार सभी लंबित देनदारियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। आने वाले दिनों में वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद और राहत दी जाएगी।

मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए समय पर मांगें बजट

बैठक में पेंशनरों के बकाया मेडिकल बिलों के भुगतान का गंभीर मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तुरंत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग समय पर बजट डिमांड नहीं भेजेंगे तो भुगतान अटक जाएगा। इसलिए विभाग समय रहते सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग करें।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्व घाटा अनुदान घटने के बाद भी सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वित्तीय चुनौतियों के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को पहली प्राथमिकता दी गई है। राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं और वित्तीय स्थिति सुधरने पर बाकी देनदारियां भी तेजी से चुकाई जाएंगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News