हिमाचल प्रदेश से अगले 24 घंटे में मानसून की अंतिम विदाई संभव, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीनों से सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब पूरी तरह विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश से मानसून की आधिकारिक रवानगी की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि हवा के रुख में बदलाव, आर्द्रता में कमी और बारिश की गतिविधियां घटने से मानसून की वापसी तय होती है। 3 से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में किसी बड़ी चेतावनी की जरूरत नहीं है। हालांकि 6 और 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर आंधी और कड़क के साथ बारिश संभव है।

आने वाले दिनों में बारिश थमने से आसमान साफ रहेगा और दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा। पर्वतीय इलाकों में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे जोर पकड़ेगा। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में 26 सितंबर, 2024 में 2 अक्टूबर और 2023 में 6 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई थी।

मानसून की रवानगी से राज्य के किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी। सेब की तुड़ाई, पैकिंग और मंडियों तक फसल पहुंचाने का काम अब आसान हो जाएगा। इसके अलावा बारिश से प्रभावित हुई सड़कों, बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के मरम्मत कार्य में भी तेजी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने देश भर के लिए पोस्ट-मानसून चरण का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। अगर परिस्थितियां स्थिर रहती हैं तो जल्द ही दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई की घोषणा होगी। इसके बाद राज्य में बारिश थमने के साथ ही गुलाबी ठंड का दौर आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News