हिमाचल प्रदेश में महंगा हुआ हिम देसी घी, मिल्कफेड ने 50 रुपये प्रति किलो बढ़ाई कीमत, नई दरें लागू

Share

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में सरकार के उपक्रम मिल्कफेड ने हिम देसी घी के दाम बढ़ा दिए हैं। मिल्कफेड ने घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। अब एक किलो हिम घी 750 रुपये की जगह 800 रुपये में मिलेगा। नई दरें 20 जुलाई से लागू कर दी गई हैं।

मिल्कफेड के अधिकारियों का कहना है कि दूध कलेक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। लागत में लगातार बढ़ोतरी होने से घी की दरों में संशोधन करना जरूरी हो गया था। हालांकि दूध और अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मिल्कफेड के सभी बिक्री केंद्रों पर प्रभावी होंगी नई दरें

मिल्कफेड राज्य के पशुपालकों से दूध खरीदकर बाजार में उपलब्ध करवाता है। यह संस्था दूध, दही, घी, मक्खन और पनीर जैसे कई प्रोडक्ट्स बेचती है। अब उपभोक्ताओं को हिम घी खरीदने के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यह नई दरें मिल्कफेड के सभी अधिकृत सेंटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स पर लागू कर दी गई हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News