सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार हाजिरी के आदेश पर शिक्षकों का विरोध, शिक्षा मंत्री ने दिया राहत का भरोसा

Share

- Advertisement -

Shimla News: सीबीएसई से जुड़े सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की दिन में तीन मर्तबा अटेंडेंस लगाने के फैसले पर विवाद गहरा गया है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने इस नियम पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने सख्त ऐतराज जताया। संघ के दखल के बाद मंत्री ने व्यवस्था में तुरंत बदलाव करने का ठोस भरोसा दिया है।

समान उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख

संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय पहुंचकर शिक्षा मंत्री से बातचीत की। संघ ने दलील दी कि शिक्षक पहले से ही विभिन्न तरीकों से अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे में अलग से तीन बार हाजिरी लगाना गैर-जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों पर एक समान व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।

मुलाकात के बाद संघ ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की मांग मानते हुए अब सीबीएसई स्कूलों में दिन में सिर्फ दो बार ही हाजिरी दर्ज की जाएगी। सरकार के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News