Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार दोपहर 2 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा में जोरदार हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
सदन के भीतर सत्तापक्ष कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी के बीच तल्खी लगातार बनी हुई है। सरकार जहां भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान का गंभीर आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा मुख्यमंत्री की ओर से माफी मांगने की मांग पर पूरी तरह अड़ी हुई है। इसके साथ ही वंदे मातरम के मुद्दे पर भी विपक्ष के तेवर काफी कड़े दिखाई दे रहे हैं।
सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपनी-अपनी भावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। मानसून सत्र के शुरुआती दो दिनों में हंगामे के कारण कोई भी विधायी कामकाज नहीं हो सका था। पहले दिन सदन की कार्यवाही महज 10 मिनट में स्थगित करनी पड़ी थी, जबकि दूसरे दिन भी कोई काम नहीं हो पाया। दोनों पक्षों के बीच सुलह का कोई रास्ता फिलहाल नहीं निकल रहा है।