हिमाचल विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान अचानक बजा फायर अलार्म, सुरक्षा कर्मियों में मचा हड़कंप

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन दोपहर बाद अचानक सदन में फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। लगभग एक मिनट तक अलार्म बजने के बाद बंद हुआ, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

चर्चा के दौरान बजा अलार्म, सुरक्षा कर्मी हुए मुस्तैद

घटना के समय सदन में नियम 67 के तहत चर्चा चल रही थी और विधायक हरदीप सिंह बाबा अपनी बात रख रहे थे। अलार्म बजने के दौरान अन्य भाजपा विधायक उन्हें टोकते रहे, लेकिन उन्होंने अपनी चर्चा जारी रखी। लगभग एक मिनट तक सायरन बजने के बाद यह अपने आप बंद हो गया।

अलार्म बजने के बावजूद सदन में किसी भी तरह की भगदड़ या अफरातफरी का माहौल नहीं बना और सभी सदस्य व अन्य लोग शांतिपूर्वक अपनी सीटों पर बैठे रहे। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति का जायजा लिया और मोर्चा संभाल लिया।

स्मोकिंग की जताई जा रही आशंका, जांच जारी

सदन के भीतर फायर अलार्म बजने के कारणों की सुरक्षा कर्मचारी फिलहाल जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी के द्वारा स्मोकिंग (धूम्रपान) किए जाने के कारण यह सेंसर एक्टिव हुआ हो और अलार्म बजा हो।

सत्र की कार्यवाही के दौरान घटी इस अचानक घटना ने कुछ समय के लिए सबका ध्यान मुख्य चर्चा से भटका कर फायर अलार्म की तरफ जरूर खींच लिया, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News