Sirmour News: उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 11 और 12 अक्तूबर को सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। इस प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री स्थानीय नागरिकों की विभिन्न जन समस्याओं को सुनेंगे और समाधान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री 11 अक्तूबर की सुबह लाणी बोराड और खलांडो क्षेत्र में पहुंचेंगे। इसके बाद वह शिलाई में जनता से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 12 अक्तूबर को भी मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिलाई में ही उपस्थित रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और अधिकारियों को दिशानिर्देश देंगे।
