हिमाचल के हमीरपुर में आउटसोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों को मिली ईएसआईसी पेंशन

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ईएसआईसी योजना एक पीड़ित परिवार के लिए संबल बनी है। एनआईटी हमीरपुर में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों को पेंशन सुविधा दी गई है। ईएसआईसी अधिकारियों ने स्वर्गीय राकेश कुमार के परिवार को मासिक पेंशन के दस्तावेज सौंप दिए हैं।

ज्वाइनिंग के दिन ही ईएसआईसी पंजीकरण कराना अनिवार्य

ईएसआईसी हमीरपुर शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 लागू होने से मजदूरी की परिभाषा बदली है। इसके तहत किसी भी कर्मचारी को नौकरी पर रखने से पहले या ज्वाइनिंग के दिन ही पंजीकरण जरूरी है। इससे कर्मचारियों को बीमारी, विकलांगता और मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

मैसर्स आरके एंड कंपनी के माध्यम से एनआईटी में तैनात राकेश कुमार 17 फरवरी को दुर्घटना में घायल हुए थे। 21 फरवरी को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। ईएसआईसी में समय पर रजिस्ट्रेशन होने के कारण उनके परिवार को अब हर महीने पेंशन मिलेगी। इससे पहले आउटसोर्स कर्मी अजय के परिजनों को भी पेंशन मिल रही है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News