Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह वीरवार देर रात दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे थे। अचानक बदले शेड्यूल के कारण सियासी हलचल तेज हो गई है।
तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम को शुक्रवार सुबह शिमला लौटना था। शिमला में उनके स्वागत और प्रशासनिक कार्यक्रमों की पूरी तैयारी हो चुकी थी। हालांकि, अंतिम समय में बदलाव करते हुए उन्होंने दिल्ली का रुख किया, जिससे शिमला का दौरा रद्द हो गया।
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने की चर्चा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के बड़े प्रोटेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पार्टी ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, यात्रा में अचानक बदलाव की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शनिवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक के शेड्यूल पर बना संशय
राज्य सरकार ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग तय की थी। मुख्यमंत्री के शिमला न पहुंचने और दिल्ली में रुकने की वजह से कैबिनेट बैठक टलने की आशंका जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इस अप्रत्याशित दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
