चम्बा में दुर्लभ ईरानी कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश में मौजूद एंटी-वेनम भी हुआ बेअसर

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बेहद दुर्लभ कैस्पियन कोबरा के काटने से दो ग्रामीणों की जान जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारत में इस प्रजाति के सांप के हमले से मौत की यह पहली आधिकारिक वैज्ञानिक पुष्टि मानी जा रही है।

पहला मामला भरमौर के उल्लांसा गांव में दर्ज हुआ, जहां बगीचे में काम करते वक्त 40 वर्षीय व्यक्ति का पैर सांप पर पड़ा। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में वक्त गंवाया, जिससे तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। वहीं चुराह में 62 वर्षीय बुजुर्ग की आधे घंटे में जान चली गई।

ऊंचाई वाले इलाकों में धूप सेंकते समय हुआ जानलेवा हमला

शोधकर्ता डॉ. ओमेश भारती के अनुसार यह कोबरा ठंडे और अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रहता है। यह इंसानी बस्तियों से अमूमन दूर ही रहता है। सुबह धूप सेंकते समय अनजाने में पैर पड़ जाने पर ही इसने खुद के बचाव में दोनों व्यक्तियों पर हमला किया था।

शोध में स्पष्ट हुआ कि भारत में मिलने वाला पारंपरिक एंटी स्नेक वेनम इस प्रजाति पर पूरी तरह निष्प्रभावी साबित हुआ है। यह जहर सीधे मरीज के दिल पर गंभीर असर डालता है और ब्लड प्रेशर तेजी से गिरा देता है। विशेषज्ञों ने इसे चिकित्सा क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बताया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News