मणिमहेश यात्रा: डोडा के श्रद्धालुओं ने रोड टैक्स और ग्रीन टैक्स में छूट के लिए उपायुक्त से उठाई मांग

Share

- Advertisement -

Chamba News: जम्मू-कश्मीर के डोडा से आई पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा के श्रद्धालुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल से मुलाकात की। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान वाहनों पर लगने वाले भारी रोड टैक्स और ग्रीन टैक्स में रियायत देने की मांग रखी है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मणिमहेश ट्रस्ट डोडा, जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि जगदीश ठाकुर ने किया। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आठ दिनों तक वाहनों के खड़े रहने पर वसूले जाने वाले रोड टैक्स और भरमौर में लगाए जा रहे ग्रीन टैक्स का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और उनके वाहनों से पूरे प्रवास का टैक्स वसूलना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की कि रोड टैक्स केवल आने-जाने के दिनों का ही लिया जाए और पवित्र छड़ी वाले श्रद्धालुओं को ग्रीन टैक्स से पूरी छूट दी जाए।

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने श्रद्धालुओं की बातों को ध्यान से सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले को एडीएम भरमौर के पास भेजा जाएगा, क्योंकि इस पर अंतिम फैसला एडीएम भरमौर द्वारा ही लिया जाना है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News