हिमाचल के चंबा में गिरती चट्टानों के बीच एम्बुलेंस कर्मी ने बचाई सात महीने के मासूम बच्चे की जान

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूस्खलन के बीच रेस्क्यू का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। गिरती चट्टानों के खतरे के बीच एक एम्बुलेंस कर्मी ने अपनी जान पर खेलकर सात महीने के बच्चे को सुरक्षित बचाया। सोशल मीडिया पर इस बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है।

गिरती चट्टानों के बीच निभाई जान बचाने की जिम्मेदारी

वायरल वीडियो में रेस्क्यू टीम का एक सदस्य बच्चे को गोद में लेकर तेजी से दौड़ता दिखता है। वह गिरते पत्थरों से बचते हुए मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू वैन तक पहुंचाता है। उसके पीछे दो अन्य लोग भी भागते नजर आते हैं, तभी पहाड़ से एक बड़ी चट्टान तेजी से नीचे गिरती है।

सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही जांबाजी

यह वीडियो निखिल सैनी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। इसे 1,00,000 से अधिक व्यूज और 2,500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने एनएचएआई से इस एम्बुलेंस कर्मी को सम्मानित करने की मांग की है, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचाया।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News