Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे खराब मौसम और भारी बारिश का असर अब प्रशासनिक कार्यक्रमों पर भी दिखने लगा है। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के भरेड़ी गांव में 22 जुलाई को होने वाला कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।
प्रशासन का महत्वपूर्ण ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दिया गया है। आम जनता को असुविधा और मौसम की मार से बचाने के लिए प्रशासन ने एहतियातन यह बड़ा फैसला लिया है।
9 पंचायतों के लोगों की सुनी जानी थीं समस्याएं
भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए कार्यक्रम को आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनी जानी थीं।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना तय था, लेकिन भारी बारिश के चलते इसे रोकना पड़ा। क्षेत्र में हालात सामान्य होने के बाद कार्यक्रम की नई तारीख घोषित की जाएगी।