Hisar News: हरियाणा के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में आज से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत फ्री ट्रीटमेंट पूरी तरह बंद रहेगा। लंबे समय से पेंडिंग पड़े बिलों के पेमेंट न होने से नाराज अस्पताल संचालकों ने स्ट्राइक का फैसला किया है। इससे जरूरतमंद मरीजों की परेशानी काफी बढ़ सकती है।
करोड़ों रुपये का बिल अटका, अस्पतालों में आर्थिक संकट
अस्पताल संचालकों के मुताबिक सरकार की तरफ करोड़ों रुपये का क्लेम पेंडिंग है। अकेले हिसार जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल्स का करीब 1200 करोड़ रुपये का बकाया फंसा हुआ है। बार-बार मांग करने के बाद भी कोई समाधान न निकलने पर डॉक्टर्स को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है।
अस्पतालों का कहना है कि अरबों रुपये के बिल महीनों से अटके होने के कारण रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। संचालकों का आरोप है कि क्लेम सेटलमेंट में बेवजह कटौती और अनचाही देरी की जा रही है। डॉक्टरों की मांग है कि मेडिकल क्लेम का निपटारा तय टाइम लिमिट में हो।
सरकार के ठोस आश्वासन तक नहीं मिलेगा फ्री इलाज
आईएमए और प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार बकाए के तुरंत पेमेंट का पक्का भरोसा नहीं देती, तब तक आयुष्मान कार्ड पर नए एडमिशन बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सर्विसेज जारी रखने को लेकर फैसला लोकल लेवल पर अस्पताल खुद तय करेंगे।