घंटों फोन चलाने से एक्ट्रेस शकीला को करानी पड़ी गर्दन की सर्जरी, 3 लाख रुपये हुए खर्च

Share

- Advertisement -

Chennai News: लोकप्रिय एक्ट्रेस और यूट्यूबर शकीला ने हाल ही में अपनी गर्दन की सर्जरी को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बिस्तर पर गलत पोस्चर में लेटकर घंटों मोबाइल चलाने के कारण उनकी गर्दन में गंभीर समस्या हो गई, जिसके इलाज में करीब 3 लाख रुपये खर्च हुए।

बिस्तर पर गलत पोस्चर में गेमिंग और रील्स देखने की आदत

शकीला ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि वह कई घंटों तक करवट लेकर मोबाइल पर गेम खेलती थीं और रील्स देखती थीं। लगातार गलत तरीके से लेटने और स्क्रीन पर वक्त बिताने से समस्या बढ़ गई। चेन्नई के मेडवे अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई, जहां डॉक्टरों ने टाइटेनियम स्क्रू लगाए।

सर्जरी के बाद अब वह ठीक हो रही हैं और डॉक्टरों ने उन्हें नेक कॉलर पहनने की सलाह दी है। शकीला ने माता-पिता और युवाओं को फोन का सीमित इस्तेमाल करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फोन सिर्फ जरूरी काम के लिए इस्तेमाल करें, वरना भारी दर्द और बड़ा मेडिकल खर्च उठाना पड़ सकता है।

सर्वाइकल स्पाइन पर बढ़ता है लगातार दबाव

ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब सिर लंबे समय तक आगे या बगल में झुका रहता है, तो सर्वाइकल स्पाइन पर दबाव पड़ता है। इससे गर्दन की मांसपेशियों, डिस्क और जोड़ों में तनाव बढ़ता है। इस स्थिति से गर्दन में जकड़न, सिरदर्द, कंधे में खिंचाव और हाथों में तेज दर्द जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

इन गंभीर लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

विशेषज्ञों का कहना है कि हर दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन कुछ लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यदि गर्दन दर्द के साथ हाथों में झुनझुनी, सुन्नपन, कमजोरी या चीजें पकड़ने में दिक्कत महसूस हो, तो यह नसों पर दबाव का संकेत हो सकता है। ऐसे में समय पर जांच जरूरी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News