Mumbai News: सीनियर एक्टर और राजनेता रवि किशन अपने वायरल वीडियोज और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट के बाद उनके कई मीम्स इंटरनेट पर वायरल हुए थे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला का एक मजेदार किस्सा साझा किया।
घर से निकलते ही वायरल होने पर पत्नी का मजेदार कमेंट
रवि किशन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी ने मजाक में उनसे कहा कि तुम जब भी घर से बाहर निकलते हो, तो वायरल हो जाते हो। उन्होंने बच्चों से हंसते हुए कहा कि इन्हें कमरे में ही बंद कर देते हैं, ताकि न बाहर निकलेंगे और न ही वायरल होंगे।
इस बातचीत के दौरान रवि किशन ने बिग बॉस हाउस के अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में जब वह एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने ही उन्हें बिग बॉस में जाने की सलाह दी थी ताकि वह थोड़ा शांत हो सकें।
गाड़ी में सोकर तीन-तीन शिफ्ट में करते थे काम
रवि किशन के मुताबिक, उस समय उनके पास काफी पैसा था और वह लगातार तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे। एक सेट से दूसरे सेट पर जाते वक्त वह केवल अपनी कार में ही सो पाते थे। काम के इसी दबाव को देखते हुए उनकी पत्नी ने उन्हें बिग बॉस में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था।