भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का 74 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हुआ

Share

- Advertisement -

Mumbai News: भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का मंगलवार शाम मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रदीप सिंह रावत ने मशहूर टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की यादगार भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई खूंखार विलेन के किरदार निभाए। दर्शकों ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘गजनी’, ‘लगान’ और ‘सरफरोश’ में उनके अभिनय को काफी पसंद किया था।

प्रदीप सिंह रावत ने साउथ और नेपाली फिल्मों में काम किया

हिंदी सिनेमा के अलावा प्रदीप सिंह रावत ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाली सिनेमा में अपनी खास छाप छोड़ी। उन्होंने निर्देशक चंद्र पंत की फिल्म ‘आबात आमा’, ‘आबात आमा-2’ और ‘ह्रस्व दीर्घ’ में अभिनेत्री विपना थापा के साथ अभिनय किया।

उनकी सह-कलाकार विपना थापा ने इस दुखद खबर को साझा किया। वर्तमान में भारत में मौजूद विपना थापा ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक जताया है। प्रदीप सिंह रावत के निधन की खबर के बाद पूरे भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News