रक्षाबंधन पर बाल कलाकारों में दिखा अनोखा उत्साह, विहान शेडगे और मिहिर गोडबोले ने साझा की त्योहार की खास यादें

Share

- Advertisement -

Mumbai News: भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों की तरह सिनेमा जगत के बाल कलाकारों में भी इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नन्हे कलाकारों ने पहले से ही अपनी पढ़ाई और तोहफों की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चचेरी बहनों संग विहान शेडगे का खास रक्षाबंधन प्लान

फिल्म हनुमान अंश के बाल कलाकार विहान शेडगे ने बताया कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन वे 10-15 चचेरी बहनों से राखी बंधवाते हैं। विहान अपनी बहनों के लिए खुद गिफ्ट लाते हैं और बहनें भी उन्हें तोहफे देती हैं। उन्हें काजू कतली और अपने नाम वाली मोतियों की राखी सबसे ज्यादा पसंद है।

दसवीं की पढ़ाई एडवांस में पूरी कर रहे मिहिर गोडबोले

फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो फेम मिहिर गोडबोले इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। रक्षाबंधन का दिन अपनी नौ चचेरी बहनों के साथ हंसी-मजाक में बिताने के लिए उन्होंने पहले से ही पढ़ाई पूरी कर ली है। मिहिर अपनी सभी बहनों की पसंद के अनुसार खुद गिफ्ट्स चुनते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News