सोनभद्र में ट्रक के गुप्त केबिन से 220 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक ट्रक से लगभग 1.10 करोड़ रुपये कीमत का 220 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी बीरेश और गोविंद के रूप में हुई है। रविवार देर शाम राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के गेंगुआर गांव के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान हिन्दुआरी तिराहे के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की जांच शुरू की गई।

ट्रक के केबिन में बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपा था माल

पुलिस बल को अपनी ओर आता देख ट्रक में बैठे दोनों तस्कर कूदकर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। सघन तलाशी के दौरान ट्रक के अगले हिस्से में खास तौर पर बनाया गया एक गुप्त केबिन मिला, जहां बोरियों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ रखा गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह खेप ओडिशा से लोड कर दिल्ली ले जा रहे थे। जब्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये आंकी गई है। राबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News