सिरमौर में नाहन-पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-पांवटा-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

टोकियों गांव के पास ट्रक ने व्यक्ति को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान टोकियों गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। वह चुड़ सिंह के बेटे थे। ओम प्रकाश शनिवार को सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी नाहन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टोकियों गांव में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ओम प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर ड्राइवर को थोड़ी दूर पर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे पकड़कर वापस दुर्घटना वाली जगह पर ले आए।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News