चंबा के भरमौर में महिला को अगवा करने का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Share

- Advertisement -

Chamba News: चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक महिला को अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला की ननद ने आरोप लगाया है कि अमित कुमार और उसके एक अन्य साथी ने उसकी भाभी का जबरन अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी महिला को जबरदस्ती लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक ले गए। इसके बाद किसी वजह से आरोपी उसे रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद पीड़िता के परिवार ने भरमौर पुलिस थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भरमौर थाना पुलिस ने महिला की ननद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News