मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर मां ने बच्चों को 8 घंटे बाथरूम में रखा बंद, दुबई से पिता ने बचाई जान

Share

- Advertisement -

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही दो मासूम बच्चों को आठ घंटे तक बाथरूम में बंद रखा। बच्चों ने दुबई में नौकरी कर रहे अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचाया।

घर में अनजान युवक को देखकर बच्चों ने किया था विरोध

पुलिस के मुताबिक बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन दुबई में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी आसमा दो बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार देर रात पड़ोसी युवक सरफराज घर पहुंचा। बच्चों ने विरोध कर पिता से शिकायत की बात कही, तो दोनों ने मिलकर बच्चों की पिटाई की और देर रात 2 बजे उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

दुबई से पिता ने रिश्तेदार और पुलिस को किया फोन

बाथरूम में बंद 10 साल के बड़े बेटे ने सुबह 8 बजे दुबई में अपने पिता को कॉल की। सलाउद्दीन ने तुरंत मेरठ में रहने वाले अपने रिश्तेदार और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तलाश करने पर बेड के अंदर छुपा मिला प्रेमी

मकान की तलाशी लेने पर आरोपी सरफराज बेड के अंदर छुपा हुआ मिला। इस दौरान मौके पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला, उसके प्रेमी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News