हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बेटे संग संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, पति की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक महिला अपने बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। यह मामला पुलिस थाना बीएसएल क्षेत्र का है। पति की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

घर में नहीं हुआ था कोई विवाद

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार 28 जुलाई की दोपहर ढाई बजे पत्नी बिना बताए बेटे को लेकर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पति ने स्पष्ट किया कि घटना से पहले घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई थी।

पुलिस ने शुरू की गहन छानबीन

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने विभिन्न संभावित जगहों पर तलाश तेज कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लापता महिला और बच्चे को सुरक्षित ढूंढने में पूरी मुस्तैदी से जुटी है। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News