मनाली में आठ वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Share

- Advertisement -

Manali News: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली में एक आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून की सख्त धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 6 भी शामिल की है। पुलिस की टीम साक्ष्य जुटाने और जांच को आगे बढ़ाने में जुटी है।

नगर परिषद के कमरे में वारदात को दिया गया अंजाम

दर्ज शिकायत के मुताबिक यह वारदात 18 अगस्त को घटित हुई थी। आरोपी व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर रामबाग में स्थित नगर परिषद के एक कमरे में ले गया, जहां उसने इस अपराध को अंजाम दिया। एसपी अभिषेक सेकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News