कुल्लू के होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला, महिला पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज

Share

- Advertisement -

Kullu News: कुल्लू महिला पुलिस थाना में एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि परिचित युवक ने उसे अस्पताल के पास स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला कुल्लू के महिला पुलिस थाना में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

अस्पताल के पास होटल में बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सराच (डाकघर मौहल) निवासी गणेश को पिछले कुछ समय से जानती थी। पीड़िता के अनुसार, बीते 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी ने उसे कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल के समीप स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब वह होटल के कमरे में पहुंची, तो वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बाहर से या कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

महिला थाना पुलिस ने शुरू की आगामी जांच

घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना महिला पुलिस थाना कुल्लू को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है तथा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News