Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय प्रदीप कुमार मनियाला चंबा खास हलके में तैनात थे। ड्यूटी पूरी कर कार में निकले लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की। कार खाई में मिली और वे मृत पाए गए।
पुलिस को तलाश के दौरान सड़क से नीचे गहरी खाई में कार मिली। कार की जांच करने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
मृतक प्रदीप कुमार सेहरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में मनियाला चंबा खास क्षेत्र में पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन से राजस्व विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
एसपी देहरा संदीप धवल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी रखी गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।