उत्तर प्रदेश के जालौन में कारोबारी विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व लिव-इन पार्टनर और पति गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Jalaun News: जालौन पुलिस ने जींद निवासी कारोबारी विजेंद्र मोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार कारोबारी की पूर्व लिव-इन पार्टनर सपना रानी और उसके पति मोहित मलिक ने करोड़ों रुपये की जमीन के लालच में विजेंद्र की हत्या की साजिश रची थी।

अपरहण के बाद हमीरपुर के जंगल में शव को जलाया

आरोपियों ने पहले कारोबारी का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव को हमीरपुर के जंगल में 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया। 4 मई की सुबह विजेंद्र मोर का जालौन के रिनिया गांव स्थित ट्यूबवेल से कार सवार बदमाशों ने अपहरण किया था। वारदात से पहले इलाके की रेकी की गई थी।

घटना में करीब छह लोग शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपति सपना और मोहित को कदौरा क्षेत्र के चितैला फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से अधजली हड्डियां भी बरामद की हैं।

5 करोड़ के जमीन विवाद और पैसों के लालच में रची साजिश

सपना के पहले पति की मौत के बाद वह विजेंद्र के साथ लिव-इन में रही थी और बाद में उसने मोहित से शादी कर ली। जालौन एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि विजेंद्र का लगभग 5 करोड़ रुपये की जमीन के सौदे को लेकर विवाद चल रहा था।

करीब 4 करोड़ रुपये बचाने के लालच में अन्य आरोपियों ने सपना और मोहित को साथ मिलाकर यह षड्यंत्र रचा था। मामले के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उल्लेखनीय है कि इस केस की जांच के दौरान यूपी पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें 4 पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ता की मौत हो गई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News