हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट में आधी रात हॉस्टल पर पुलिस की रेड, रेव पार्टी से नशीले पदार्थ बरामद और दो आरोपी गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Dharmkot News: हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट स्थित एक हॉस्टल में आधी रात पुलिस ने अचानक छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए। इस मामले में पुलिस ने हॉस्टल के लीज होल्डर समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

मैक्लोडगंज थाना पुलिस को हॉस्टल में पार्टी चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 13 और 14 सितंबर की दरमियानी रात को ईडीएम हॉस्टल में दबिश दी। जांच के दौरान मौके से 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.7 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने 15 लोगों का मेडिकल टेस्ट भी कराया।

पुलिस ने मामले में दो लोगों को नामजद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी 35 वर्षीय आमिर खान और राजस्थान निवासी 37 वर्षीय राधेश रंजन पजोरिया के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राधेश रंजन पजोरिया ही इस ईडीएम हॉस्टल का लीज होल्डर है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि इस पार्टी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बंद ग्रुपों के जरिए प्रमोट किया जा रहा था। पुलिस ने इन आयोजनों से जुड़े कई स्क्रीनशॉट और जरूरी डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। अब फॉरेंसिक टीम इन सबूतों की गहराई से जांच कर नेटवर्क के बाकी तारों को खंगाल रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News