हिमाचल के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू कार की टक्कर से राहगीर की इलाज के दौरान मौत

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दधोल पुल के पास तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 67 वर्षीय रूप लाल के रूप में हुई है, जो दावला गांव के रहने वाले थे। वह मंगलवार को दधोल पुल के समीप सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान डंगार की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

- Advertisement -

एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई और जांच

हादसे की सूचना मिलते ही भराड़ी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News