Ghumarwin News: घुमारवीं पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राइमरी स्कूलों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तीन गैस सिलेंडर और एक गैस रेगुलेटर बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार भी जब्त की गई है।
आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे तोड़कर की गई थी चोरी
पुलिस के अनुसार घुमारवीं थाने में 30 अगस्त को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। शिकायत में बताया गया था कि 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात जरलू (रोहिण) आंगनबाड़ी केंद्र के दो दरवाजे तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ था। इसके बाद पुलिस टीम ने गहन जांच शुरू की।
पुलिस ने सुराग जुटाकर आरोपियों को दबोचा
जांच के दौरान पुलिस ने सुराग जोड़ते हुए बागठेड़ू निवासी लखवीर सिंह उर्फ लक्की और घुमाणी निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ शिशु को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सारा सामान और ऑल्टो के-10 कार बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर आगे की जांच की बात कही।