चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बजौरा-भुंतर के पास राजस्थान की 22 वर्षीय युवती लापता, भाई ने दर्ज कराई किडनैपिंग की एफआईआर

Share

- Advertisement -

Kullu News: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से सटे बजौरा-भुंतर इलाके से राजस्थान की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता यहां अंबेडकर नगर में रह रही थी। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

युवती के छोटे भाई ने पुलिस स्टेशन में लिखित कंप्लेंट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी 22 साल की बड़ी बहन देर रात करीब 2.30 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के मेंबर्स ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया।

परिजनों ने अपनी शिकायत में किसी अज्ञात शख्स द्वारा युवती को अगवा करने का गंभीर अंदेशा जताया है। इस पूरे मामले पर एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस टीम लगातार अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News